जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कस्बा जोबट के चमार वेगड़ा रोड जवाहर बाल विकास आश्रम के पीछे रहने वाले परिवार वालों ने सार्वजनिक रास्ते को जेसीबी के द्वारा खोदे जाने वे रास्ता बंद करने के विषय को लेकर एसडीएम कार्यालय में पहुंच कर ज्ञापन दिया https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/12/WhatsApp-Video-2024-12-17-at-6.35.06-PM.mp4 जोबटएसडीएम को सौंपे ज्ञापन में परिवार वालों ने बताया कि जोबट जनपद के ग्राम कस्बा जोबट मे चमार वेगडा रोड पर जवाहर बाल विकास भवन के पीछे करीब 50 से अधिक भूखण्ड होकर करीब 25 से अधिक मकान निर्मित होकर यहां आवासीय परिसर है जहां लोग अपने अपने परिवार के साथ निवास करते है तथा ये सभी परिवार अपने घरों में आने जाने के लिए मुख्य मार्ग से लगे हुए तथा जवाहर बाल विकास भवन से लगे हुए मार्ग का उपयोग सार्वजनिक रूप से कर रहे है। इस मध्य भूमि के समीप आवासयी भूखण्ड काटे जाते समय तत्कालीन पटवारी बालू डावर द्वारा सीमांकन किया गया था जिसमें जवाहर बाल विकास भवन के समीप सार्वजनिक उपयोग हेतु रास्ता छोडा गया था लेकिन अभी आज दिनांक को देखा गया कि इस भूमि के डेवलेपर राजेश पिता कुशलसिंह कनेश द्वारा इस मार्ग पर जेसीबी मशीन से प्लेन जगह कर दी गई है व जो सार्वजनिक रास्ता था उसे बन्द कर उस पर प्लाटिंग की जा रही है जिसका पूर जोर से विरोध यहां के आसपास रहने वाले सभी नागरिकों द्वारा किया जा रहा है बाहुबली लोगो द्वारा सार्वजनिक उपयोग के रास्ते को बन्द कर उसे विक्रय किये जाने की योजना चल रही है जो कि इस क्षेत्र के नागरिकों की मूलभूत सुविधा व हवा प्रकाश के लाभ के साथ साथ आवागमन भी बाधित हो रहा है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/12/WhatsApp-Video-2024-12-17-at-8.27.47-PM.mp4 अतः निवेदन है कि प्रकरण सदर मे व्यक्तिगत रूचि लेते हुए तत्काल प्रभाव से राजेश पिता कुशलसिंह कनेश को कार्यालय तलब कर सार्वजनिक उपयोग हेतु रास्ता छोडने के आदेश दिये जाने की कृपा करें। प्रीएवी कार्यवाही के अभाव मे इस क्षेत्र के सभी आवासीय परिवार शांतिपूर्वक आंदोलन करने के अपने अधिकार सुरक्षित रखते है। Post navigation ग्राम व नगर सुरक्षा समिति के नवीन सदस्यों को पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना, अनुविभागीय अधिकारी जोबट को सौंपा ज्ञापन