झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट- खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा समर कैंप आयोजित कर बहुउद्देशीय खेल परिसर में महिलाओं को आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 25 अप्रैल से 24 मई तक है। इस दौरान सुबह प्रतिदिन 6 से 8 बजे 25 महिलाओं को प्रशिक्षक सूर्य प्रताप सिंह परिहार, अखंड प्रताप, बादल पांडे, राहुल चौहान द्वारा बिना औजार, पेन के माध्यम, हेयर पिन के माध्यम से आत्म रक्षा करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में शहर की महिलाएं मौजूद रहकर आत्मरक्षा के गुर सीख रही है। Post navigation पंडित उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपा कार्यकर्ता दे रहे घर-घर जाकर केंद्र व राज्य की योजनाओं की जानकारी खवासा मंडल भाजपा कार्यकारिणी गठित, अध्यक्ष रमेश बारिया मनोनीत