आलीराजपुर। स्थानीय असाड़ा राजपूत समाज के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी  राष्ट्र गौरव  वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती महोत्सव के आयोजन की अंतिम रूपरेखा तय करने के संबंध में समाज अध्यक्ष राजेश सिंह  चंदेल की अध्यक्षता में महाराणा प्रताप भवन पर सभा रखी गई थी l  जिसमें सर्वसम्मति से 28   मई शनिवार को आयोजन 4 :00 बजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष पूजन व दीप प्रज्जवलन उपरांत भव्य शोैर्ययात्रा श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई, महाराणा प्रताप (समाज) भवन पर पहुंचेगी।  मूर्ति अनावरण 5 बजे होगा।  सांय 6 बजे होली ग्राउंड संस्कार कालोनी आलीराजपुर पर चल समारोह सभा में परिवर्तित होगा। जिसमें महाराणा प्रताप जी की शौर्य व वीरगाथा एवं समाज की वर्तमान स्थिति के संबंध में अध्यक्षीय व अतिथियों का उद्बोधन  तथा समाज के वरिष्ठ सदस्यों को भी सम्मानित किया जायेगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *