झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- परवलिया गांव में शिव मन्दिर पर सुबह से ही भोले भक्तो का जमावड़ा लग गया था मन्दिर परिसर में नम: शिवाय की गूंज से गूंज उठा। भगवान शिव का शाही स्नान करवाया गया शाम होते ही भोले भक्तों द्वारा बाबा की शाही सवारी निकली गई जो पुरे गांव में होते हुए मन्दिर पहुंची शाही सवारी में सभी भोले की फौज ने मौज कर हर हर महादेव की जय घोष के साथ बाबा की सवारी का आनन्द लिया शिव मन्दिर पर जुलुस के पश्चात बाबा की महा आरती की गई व खिचड़ी प्रसादी वितरित की। इसी तरह गांव में नंदेश्वर महादेव मन्दिर पर भी दिन भर पूजा पाठ हुआ यहा नव जागर्ति भजन मंडल द्वारा रात बाबा के भजनों के साथ भजन संध्या की गई व आरती कर प्रसादी वितरित की गई। Post navigation अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जिला कांग्रेस ने आयोजित किया महिला सम्मान समारोह संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की नहीं हुई सुनवाई खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की इच्छा मृत्यु की मांग