वीरेंद्र बसेर। घुघरी कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए देश भर में चल रहे लॉक डाउन ने मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खडा कर रखा है। अभी रतलाम-पेटलावद मार्ग पर भाभरापाडा में बने चैकपोस्ट पर मन्दसौर जिले से 111 मजदूर बस से अपने घरों की ओर 2 बस से आ रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद टीआई संजय रावत भी वहां पहुंचे और उनसे जानकारी ली। हालांकि उन सभी के पास वहां का जारी पत्र था। इसके बाद उन्हें जाने दिया गया। यह सभी मजदूर देवझिरी ,पिटोल ,बेड़ादा आदि गांवों के थे। Post navigation सीसी टीवी कैमरों से रखेगी पुलिस आने जाने वालों पर नजर – संक्रमित केस;मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अमला हुआ सतर्क पुलिस कर्मियों ने नागरिकों को लॉकडाउन का नियम समझाया