थांदला। आज दोपहर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राणापुर व मेघनगर भगोरिया में सम्मिलित होने के लिए थांदला होकर निकले। तभी थांदला में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भव्य स्वागत किया। राणापुर भगोरिया में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रतलाम पहुंचे जहां से 8 लेन से थांदला होते हुए राणापुर पहुंचे। थांदला में ग्राम रुंडीपाड़ा में भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पारम्परिक ढोल वादको द्वारा आदिवासी समाज की पहचान पारंपरिक झुलडी एवं गमछा पहनाकर किया गया, यहीं उपस्थित ढोल वादकों के साथ में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा नृत्य भी किया गया। अवसर पर भाजपा नेता विश्वास सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता दिलिप कटारा, युवा नेता राजेश वसुनिया, जनभागीदारी अध्यक्ष अमित शाहजी, अरविन्द रूनवाल, महेश नागर , सुजीत भाबर, बाबूलाल धमानिया, आशुतोष राठौर, दीपक सोनी, शांतिलाल सोलंकी , पंकज चौरड़िया, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर परिषद अध्यक्ष ने किया स्वागत नगर परिषद चौराहे पर नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा ,भाजपा महामंत्री सुनील पणदा, माया सचिन सोलंकी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवम पार्षद उपस्थित रहे। Post navigation निःस्वार्थ श्री श्याम सेवा परिवार 25 मार्च को करेगा पांचवें फाग महोत्सव का आयोजन मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हुई विभिन्न गतिविधिया, लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया