पेटलावद। नगर के न्यू रोटरी क्लब द्वारा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पेटलावद में जाकर रोटरी क्लब के सदस्यों ने उपकरण डोनेट किए, जिसमें ब्लड प्रेशर की मशीन, ऑक्सीजन फोल मीटर, एलटरा साउंड डोपलर मशीन सामुदयिक स्वास्थ केन्द्र को न्यू रोटरी क्लब द्वारा डोनेट की गई। वही मोतीलाल चाणेदिया व जवाहरलाल बाफना लाबरिया वालों की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मरीजों को फल व बिस्किट भी वितरित किए। इस अवसर पर डॉ. केडी मंडलोई, रोटरी क्लब के अध्यक्ष राहुल मूथा, राजेश यादव, कीतिश सी चाणेदिया, बलराम राठौर, संजय बरबेटा, संजय चाणोदिया, वीरेन्द्र भट्ट, रविराज पुरोहित, सुरेश प्रजापत कीतिश एस चाणेदिया, पुष्पेंद्र कटकानी आदि उपस्थित थे। Post navigation धुएं से मुक्ति दिलवाने के लिए रसोइयनों ने सौंपा ज्ञापन मप्र स्थापना दिवस पर लिया संकल्प