आलीराजपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में, अलीराजपुर जिला कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष के रूप में शैलेंद्र सागर डोडवा को नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर आलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पटेल तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं/टीम ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं। बधाई देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश पचाया के साथ संजय चौहान, रंजित चौहान, पिंटू पटेल, कलम अंजनारे, अर्जुन मौर्य, भारत मौर्य, अनिल चौहान, महेश और अन्य कार्यकर्ता शामिल है। Post navigation कुरैशी समाज की इज्तेमाई शादी मे 13 जोड़े एक दूसरे को कबुल कर बने हमराह यदि व्यवस्था सुधार नहीं सकते, तो जिले को अवैध जिला घोषित कर दें-महेश पटेल