आलीराजपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल का निष्कासन निरस्त कर दिया है। जोबट भगोरिया हाट में झाबुआ विधायक के साथ हुए विवाद के बाद 19 मार्च को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। पीसीसी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बुधवार को निष्कासन वापस लेने का पत्र जारी किया। इससे कांग्रेस समर्थकाें में उत्साह है। Post navigation ईद के मौके पर आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी का प्रतिनिधि मंडल शहर काजी से मिला कुछ ही देर में धू-धू कर जल गई कार, युवकों ने कूदकर बचाई जान