लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया

ग्राम में गणेश उत्सव की धूम है। इस दौरान बप्पा मित्र मंडल रायपुरिया के तत्वाधान में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन 6 सितम्बर मंगलवार को झाबुआ चोराहे पर रात 8 बजे से किया जाएगा।

इस कवि सम्मेलन में कविता का हर रस दिखेगा। कविताओं में प्यार की कशिश होगी तो जुदाई का गम भी। हास्य-व्यंग्य होगा तो शेरो-शायरी भी। इसके लिए देश भर के चुनिंदा कवियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें कवि सत्यनारायण सत्तन ( सूत्रधार), गोविंद राठी (हास्य रस), पार्थ नवीन (हास्य पैरोडी) कवित्री तबस्सुम अश्क (श्रृंगार रस) संजय खत्री (हास्य रस) चेतन शर्मा (वीर रस) शंकर सिंह सिसोदिया (मालवी हास्य) अपनी कविता गजलों से शानदार शाम को यादगार बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *