राहुल पाटीदार, करवड़ हौसले को दिल में रखकर किया गया प्रयास अक्सर ऊंचाई पर ले जाता है और अपनी मेहनत लगन से उड़ान भरने वाला व्यक्ति एक दिन अपना स्थान बना लेता है, इसी बात को सिद्ध किया पेटलावद तहसील के छोटे से ग्राम करवड़ के रहने वाले विद्यार्थियों ने । आज सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के नतीजों में भोमिक पिता अश्विन पाटीदार ने उज्जैन के सेंट पॉल स्कूल में अध्ययन करते हुए 96.5% बनाए। पेटलावद के प्रोग्रेसिव एकेडमी में अध्ययन करते हुए छात्र रोहन पिता मुकेश बामनिया ने भी 94.4% बनाएं। छात्राएं भी कम नहीं रही और उन्होंने भी बाजी मारी छात्रा सुभी पिता संजय सोनी ने 93.2% बनाकर गांव का नाम रोशन किया विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता गुरुजनों एवं अपने इष्ट को दिया। Post navigation पटेल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा CBSE 10वी में पिछले कई वर्षो का रिकार्ड तोड़कर किया कीर्तिमान स्थापित सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम में इन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मिला सुयश