बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी जिला मुख्यालय से 13 किलोमीटर डाक्टर घाटी खरडू बड़ी में राजगढ़ के समीप गेहूं का भूसा भर कर आ रहा ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पलट गया। दुर्घटना में तूफान पिता चंदन वाखला की मृत्यु हो गई। इसके साथ ही दो अन्य घायल हुए हैं। जिसकी सूचना पारा चौकी पर दी गई। मौके पर चौकी प्रभारी श्याम कुमावत अपनी टीम के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को रास्ते से हटाकर आवाजाही चालू की गई । Post navigation ग्राम पंचायत में डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से प्यासी धरती माँ के लिए हलमा करने जुटेंगे झाबुआ के 4000 भील