मां दुनिया का सबसे पवित्र शब्द होता हैं, लेकिन एक कलियुगी मां ने इस रिश्ते को न केवल शर्मसार कर दिया है बल्कि ऐसी हैवानियत को अंजाम दिया है जिसे सुन किसी का भी दिल दहल जाए। सोनीपत के गोहान में एक साल की दुधमुंही बच्ची की उसकी मां ने ही गला घोटकर हत्या कर दी। मासूम खुशी का कसूर बस इतना था कि वह भूख के कारण रो रही थी। निर्दयी मां ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया है जब वह गर्भवती है।

मामला हरियाणा के सोनीपत जिले के रूखी गांव का है। यहां एक साल की खुशी नौ जनवरी दोपहर को भूख की वजह से रो रही थी। मां ज्योति उसे चुप कराने की काफी कोशिश कर रही थी, लेकिन खुशी चुप नहीं हो रही है।

इसके बाद गुस्से में आकर ज्योति ने खुशी का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई और वह सदा के लिए चुप हो गई। इसके बाद ज्योति ने किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताया। काफी देर तक जब खुशी की आवाज नहीं आई तो परिजन हरकत में आए। पहले उसे स्थानीय अस्पताल फिर जांच के लिए पीजीआई रोहतक तक ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों को शक हुआ कि यह कोई सामान्य मौत नहीं है। इसके अलावा उन्हें ज्योति की भूमिका भी संदिग्ध लग रही थी। ऐसे में उन्होंंने शव का पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि खुशी की मौत गला गला दबाने से हुई है। इसके बाद शक की ज्यादा गुंजाईश नहीं बची थी। पुलिस ने ज्योति से थोड़ी सख्ती से पूछताछ की जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

सोनीपत के ही माहरा गांव की 23 वर्षीय ज्योति की शादी चार वर्ष पहले रूखी के नवीन से हुई थी। ज्योति ने एक वर्ष पहले खुशी को जन्म दिया था। यह उसकी पहली संतान थी। ज्योति फिर से गर्भवती है

ज्योति को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *