पियुष चन्देल अलीराजपुर कल भारत के पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का निधन होने से आज किराणा व्यापारी एसोसिएशन अलीराजपुर की ओर से स्थानीय नीम चौक अलीराजपुर में श्रृद्धांजली सभा का आयोजन किया। शोक स्वरुप नगर के किराणा व्यापारी ऐसोसिएशन की दुकाने बंद रही एवं अटल जी को श्रृद्धांजली अर्पित की गई। जिसमें पूर्व पदाधिकारी एवं वर्तमान के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी मात्रा में व्यापारी समुदाय की उपस्थिति में श्रद्धांजली अर्पित की गई।इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने उनके कार्यो का उल्लेख किया। इसके बाद सुरेश जी शारडा, रमेश जी सोमानी, गोवरधनलाल गुप्ता ने भी संबोधित किया। उक्त श्रद्धांजली कार्यक्रम में संतोष थेपड़ीया, महेश कोठारी, सजय कोठारी, मुस्तन मर्चेन्ट, युसुफ मर्चेन्ट, ओम भाई गुप्ता, ओमभाई सोमानी, प्रहलाजी बेड़ीया, राहुल राठौड़, सुशील राठौड़, नितीन कापड़ीया, विनोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे। Post navigation रपट पर हुई दरार, हादसे के अंदेशों के बीच गुजरते वाहन भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को ग्राम पंचायत भवन पर दी गई श्रद्धांजलि