रितेश गुप्ता, थांदला दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में 8 दिसंबर मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया गया था , परन्तु थांदला नगर में बंद का असर नहीं दिखाई दिया । सुबह से है बाज़ार अपने नियत समय से खुले व साप्ताहिक हाट बाजार पर भी इसका कोई असर नहीं दिखाई दिया। कुल मिलाकर बंद बेअसर रहा । जिसका आम जन द्वारा ये निष्कर्ष निकाला जा रहा है कि अंचल के कृषिक एवम कृषि संगठन इस बिल का समर्थन कर रहे है या वे इस किसान आंदोलन का हिस्सा नहीं बनना चाहते है। हालाकि कृषकों के किसी भी संगठन ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है ओर ना ही बंद को असरदार बनाने हेतु कोई मुनादी या अन्य कोई प्रयास किए गए। Post navigation किसान संगठनों के भारत बंद के पक्ष मे सोंडवा मे रहा शांति पुर्ण बंद, कुछ लोग समझे फिर से लगा लोकडाऊन किसान आंदोलन के समर्थन में एसडीएस किरण अंजना को सौंपा ज्ञापन