शिवा रावत, आलीराजपुर 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के उपलक्ष्य मे भारतीय स्त्री शक्ति आलीराजपुर इकाई द्वारा बहारपुरा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल अलालीराजपुर में संविधान दिवस मनाया गया। भारतीय स्त्री शक्ति की अध्यक्ष नीरजा चंदेल ने संविधान के ऊपर बच्चों से चर्चा की और उन्हें मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य के बारे मे अवगत करवाया एवं शपथ भी दिलवाई, जयश्री वर्मा मानवाधिकार आयोग की प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बच्चों को संविधान पर जागरूकता एवं मानव अधिकार आयोग के बारे मे बताया इकाई की उपाध्यक्ष मंजुला जोशी द्वारा बाल संरक्षण एवं संविधान के गठन बारे मे विस्तृत चर्चा की एवं बाल कल्याण समिति के विषय मे बताया! कीर्ति गेहलोत ने बच्चियों को संविधान जागरूकता पर और किशोरियों के विषय मे अवगत करवाया! इस कार्यक्रम मे मंजुला जोशी भारतीय स्त्री शक्ति उपाध्यक्ष जयश्री वर्मा चंद्रकला वाघेला किरण रावत श्रीमती कीर्ति गेहलोत मोनिका वाणी विभा चौहान कल्पना परमार एवं नीरजा चंदेल उपस्थित रही! कार्यक्रम का आभार विभा चौहान ने माना। Post navigation जिले में हॉस्टलों की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से ली बैठक दिवान वाखला प्रकरण में नया मोड़: परिजनों ने महेश पटेल से की मुलाक़ात, जाँच कराकर न्याय की गुहार लगाई