फिरोज खान, आलीराजपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या 10 अगस्त को शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली भाबरा आ रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्की माहेश्वरी ने बताया इंदौर विमान से आएंगे। यहां से उज्जैन जायेंगे। जहां से भाभरा के लिए उड़ान भरेंगे। वे दोपहर में भाभरा के समीप करेटी हेलीपेड से उतर कर करेटी मेडा, माथना, मालवेली, बेहडवा तक पहुंच कर बाईक रैली से अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद की स्मारक स्थल पहुंच कर माल्यार्पण कर भाबरा मंडी ग्राउंड भाबरा युवा मोर्चा की सभा को सम्बोधित करेंगे। उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव भी रहेंगे। Post navigation विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया, सभा को वक्ताओं ने किय संबाेधित विकृत तथा अमानक रूप से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज को बेचने वाली नपा के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने की पटेल बंधुओ ने मांग की