विजय मालवीय, बड़ी खट्‌टाली 

भारतीय जनता पार्टी जिला अलीराजपुर के जिलाध्यक्ष संतोष (मक्कु) परवाल एवं मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल बड़ी खट्टाली की अनुशंसा पर मंडल की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। गठित कार्यसमिति में कुल 61 कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंडल उपाध्यक्ष के रूप में लक्ष्मणसिंह डावर (बांझायबडा), भेरूसिंह कनेश (मसनी), मुकेश राठौड़ (बड़ी खट्टाली), भावसिंह डावर (जामनी) तथा शंकुतला डुडवे (बड़ी हिरापुर) की नियुक्ति की गई है। वहीं महामंत्री पद पर ललित राठौड़ और लालसिंह डुडवे को दायित्व सौंपा गया है। मंडल मंत्री पद के लिए सुनील मौर्य (धुदलवाट), प्रताप रावत (डाबड़ी), दिनेश डुडवे (वागदी), शाहरुख खत्री (बड़ी खट्टाली), भूरसिंह डावर (सालखेड़ा), बालू तोमर (भिती) सहित अन्य कार्यकर्ताओं को चुना गया है।

राहुल पटेल को कोषाध्यक्ष, भारत मौर्य को मीडिया संयोजक 

कोषाध्यक्ष के पद पर राहुल पटेल तथा मीडिया संयोजक के रूप में भारत मौर्य को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा संयोजक के रूप में दिनेश डावर को नियुक्त किया गया है। कार्यसमिति में कुल 61 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा कार्यकर्ताओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। इस गठन में बड़ी खट्टाली क्षेत्र के सभी प्रमुख गांवों एवं समाज के विभिन्न वर्गों का ध्यान रखा गया है।

मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल ने जताया आभार

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल ने जिलाध्यक्ष संतोष परवाल, जिला संगठन और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि मंडल कार्यसमिति टीम भावना से कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी के संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *