झाबुआ live डेस्क आज भारतीय जनता पार्टी मंडल पारा में सेवा ही सप्ताह के अनुरूप गरीब बच्चों में फल फ्रूट बिस्किट एवं नाश्ता वितरण कर भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी जीवन शैली को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया। उनके लक्ष्य पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का कल्याण हो इस पर जिले के महामंत्री सोम सिंह सोलंकी ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा पारा मण्डल के प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सुराना , पारा भाजपा मण्डल अध्यक्ष सज्जन सिंह अमलियार ,भाजपा मण्डल के महामंत्री रोमीराज़ सैन ,अर्जुन बबेरिया एवं मण्डल मंत्री सतीश अजनार ,संदीप सोनी ,दिलीप डावर,सेकू रावत,दीपक परमार,शैलेन्द्र राठौर,चेतन देवड़ा,अंतिम भंडारी,नवनीत राठौर,राजेश सिसोदिया,पुष्पेन्द्र चौहान,किशन पांचाल,छगन सोलंकी जूवान सिंह चौहान सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।आज के कार्यक्रम के प्रभारी शुभम सोनी ने आभार व्यक्त किया। Post navigation झाबुआ लाइव में खबर प्रकाशित होने के कुछ घंटों में ही खबर का हुआ असर, ग्राम पंचायत ने शुरू किया सफाई अभियान रायपुरिया ग्रिड से चलने वाले 15 फीडरों का विद्युत सप्लाई सोमवार को रहेगी बन्द