बुरहान बंगड़वाला, झाबुआ भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान के नेतृत्व में जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 15 मई से 15 जून तक श्रीकुशाभाऊ ठाकरे की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तीनो विधानसभा के युवाओं ने बढ़चढ़ के हिस्सा लिया जो कि 20 मई को झाबुआ के एम2 होटल पर संपन्न हुआ। भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले करीब 150 युवाओं ने इन प्रतियोगिता में बढ़चढ़ के हिस्सा लिया, जिसमे अलग अलग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले विजेता को इनाम देकर उन्हें 24 मई को संभाग स्तर पर भी प्रतियोगिता में भाग लेने का कहा गया। इस भाषण प्रतियोगिता में उपस्थित भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान, भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंग भाबर, भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मन सिंह नायक, पूर्व विधायक झाबुआ शांतिलाल बिलवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत भावसार, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शक्ति देवड़ा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश गणावा, जिला उपाध्यक्ष थावरिया अमलियार, जिला महामंत्री राजेश वसुनिया आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। Post navigation हम में है राजीव कार्यक्रम के तहत युवक कांग्रेस ने किए सेवा कार्य सालों से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया