झाबुआ। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने पेटलावद की नगर मंडल की कार्यकारिणी घोषित की। नगर मंडल के प्रभारी गौरसिंह वसुनिया के अनुमोदन पर घोषित की गई इस कार्यकारिणी में नगर मंडल के अध्यक्ष शंकर राठौड, उपाध्यक्ष गजेन्द्र नागर, कमलेश भानपुरिया, मनोज गादिया, जगदीश जाटव, जगदीश रोंचा, भाजपा नगर मण्डल महामंत्री के पद पर प्रकाश मुलेवा कीर्तिश चाणोदिया तथा मंत्री पद पर प्रकाश राठौड, गीता डामर, राजुडीबाई, माया सतोगिया वेंकेंट त्रिवेदी निलेश परमार कोषाध्यक्ष राहुल शुक्ला को मनोनीत किया गया। भाजपा के मीडिया प्रभारी अम्बरीश भावसार ने बताया कि नगर मंडल की कार्यकारिणी में 41 सदस्य रहेंगे तथा विशेष आमंत्रित सदस्य अनोखीलाल मेहता, विनोद भंडारी, हेमंत भट्ट, प्रमोद मोदी, भेरुलाल जाजपर, मनोहरलाल भटेवरा, सोनिया औसारी, लोकेश भंडारी, उच्छब टेलर, आजाद गुगलिया, संगीता भंडारी, पारस गादिया, चंदन भंडारी, राकेश माण्डोत, विनोद पुराहित, लुणचंद परमार, जगदीश जाटव, मेहताबसिंह डोडिया, नगीन मालवी, मुकेश परमार एवं प्रदीप पटवा रहेंगे। Post navigation श्रीजी पाद स्पर्श महोत्सव 1 जून से प्रारंभ, गुजरात-महाराष्ट्र से आएंगे भक्त एक हेक्टेयर तक के एसटी-एससी के किसानों का 5 हॉर्स पॉवर तक बिल होंगे माफ : अहिरवार