हरीश राठौड़, पेटलावद भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, विधायक निर्मला भूरिया, जिले के पूर्णकालिक गेंदालाल बबनका, संभागीय प्रभारी रामस्वरूप गेहलोत, विधानसभा विस्तारक जगदीश डांगी आदि कई अतिथि उपस्थित थे। स्वागत भाषण नगर मंडल अध्यक्ष कीर्तिश चाणोदिया ने दिया। कार्यक्रम में समस्त बूथ संयोजक अपनी टोली के साथ बड़ी संख्या में आए। पालक संयोजक नगर केंद्र प्रभारी पार्षदगण समस्त मोर्चा और प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष अपने पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित थे। विधायक निर्मला भूरिया का जन्म दिन भी इस मौके पर मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट ने किया और आभार सेक्टर प्रभारी अभिभाषक विनोद पुरोहित ने माना। Post navigation स्वच्छताग्राही टीम ने मॉर्निंग-इवनिंग फॉलोअप कर ग्रामीणों को समझाया शौचालय का महत्व मकान में बिजली गिरने से दो बैलो की मौत