पीयूष चन्देल, अलीराजपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पूर्व से भाजपा संगठन द्वारा मोदी जी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके पहले दिन स्वच्छता का संदेश देते हुए जिलेभर में 60 से अधिक स्थानों पर साफ सफाई का कार्यक्रम किया गया। वहीं दूसरे दिन जिले के 20 से अधिक स्थानों पर दिव्यांगों को चश्मे का वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने कहा कि मोदी जी का जीवन हमे प्रेरणा देता है, कि किस प्रकार से देश की सेवा के लिए छोटे छोटे प्रकल्पो के रूप में हम समाज को प्रेरित कर वंचित एवं गरीब वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर सकते है। जिलाध्यक्ष ठकराला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन एक आदर्श व्यक्तित्व का जीवन है, जिससे ना केवल हमे प्रेरणा मिलती है, बल्कि पूरा विश्व उनसे प्रेरणा प्राप्त कर अपने कार्यक्रम को संचालित कर रहा है। इस दौरान जोबट विकासखंड में सेवा सप्ताह के दौरान दिव्यांगों को चश्मो का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष रमेश डावर सहित अन्य लोग मौजूद थे। वहीं आलीराजपुर नगर में भी सेवा बस्ती में सेवा सप्ताह के दूसरे दिन दिव्यांगो को चश्मो का वितरण किया गया। जहां भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर, महामंत्री गिरिराज मोदी, पार्षद कांतिलाल राठौड़ सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *