झाबुआ डेस्क। जिला भाजपा अध्यक्ष दौलत भवसार ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंहस्थ कुंभ उज्जैन में सामाजिक समरसता स्नान मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत शाह विशेष रूप से सहभागी होगें, जिसकी तैयारी के लिए 2 मई सोमवार को दोपहर 12 बजे से पंडित दीनदयाल विचार प्रकाशन द्वारा स्थापित शिविर दीनदयालपुरम डीयू 21 उजरखेडा उज्जैन में विशेष बैठक आयोजित की गई है। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं अरविंद मेनन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष भावसार ने जिले के भाजपा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, अजजा मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यसमिति के सदस्यों, जिले के सभी विधायकों, अजजा मोर्चे के जिलाध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, नगरपालिका एवं नगर परिषद के सभी अध्यक्षों, जिला पंचायत प्रतिनिधियों, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष को अनिवार्य रूप से इस बैठक में उपस्थित रहने की अपील की। Post navigation मीडिया कर्मियों की हुई त्रैमासिक बैठक 160 लोगों ने नेत्रदान के संकल्प पत्र भरे