अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट- जोबट विधानसभा क्षेत्र विधायक माधोसिंह डावर का 65 वा जन्मदिन रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोबट में उत्साहपूर्वक मनाया। जन्मदिन के शुभ अवसर पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर बधाई शुभकामनाएं दी। त्रिपुरा नागालैंड में बीजेपी की जीत पर हर्ष व्यक्त किया तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर होली महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। खट्टाली मंडल द्वारा श्री चारभुजानाथ की तस्वीर भेंट कर माननीय विधायक का सम्मान किया गया, इस अवसर पर खट्टाली मंडल अध्यक्ष मदनलाल लड्ढा, सरपंच भारत सिंह डुडवे, पूर्व सरपंच भावसिंह डुडवे, मेहताब सिंह, मुकेश राठौड़, इकबाल खत्री, बिलाल खत्री, शाहरुख खत्री दिनेश , जयेश मालानी, विजय मालवी व संदीप परवाल आदि उपस्थित थे। Post navigation अवकाश के दिनों में श्रमदान कर अपनी स्कूल को संवारने में जुटे शिक्षक प्रवर्तक जिनेन्द्रमुनिजी का वर्षावास महाराष्ट्र के हिंगणघाट में, थांदला में होगा साध्वी निखिलशीलाजी का वर्षावास