अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- नानपुर। जनसंघ के संस्थापक डॉ दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष में नानपुर भारतीय जनता पार्टी ने गरीब और बीमार मरीजों को फल वितरित कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही विधायक नागरसिंह चौहान एवं सरकार द्वारा गरीबो के हित के लिए चलाई जा रही जनकल्याण की योजनाओ के बारे में बताया साथ ही उन योजनाओं से लाभ लेने की अपील की। वही समिति के सदस्य वहां मौजूद डॉक्टर और स्टॉफ से भी चर्चा की। इस अवसर पर नगर के सरपंच समरथ सिंह मौर्य, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ रामेश्वर गुप्ता, कैलाश वाणी, घनश्याम माली, जितेंद्र वाणी, कमलेश वाणी, विजय महाजन डोंगर भाई वाणी, अखलेश वाणी, जितेंद्र राज वाणी, विवेकानंद गुप्ता के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation लोक सेवा दिवस मनाया 201 मीटर लंबी निकली चुनरी यात्रा में गरबों पर थिरके भक्त