राज सरतलिया, पारा नगर की आन, बान ,शान क्षेत्र के दबंग व भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व ठाकुर वजेन्द्र सिंह राठौर की चतुर्थ पुण्यतिथि पर नगरवासियों समेत भाजयुमो व भाजपा पारा मंडल ने उन्हें यादकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम ग्राम पंचायत के मांगलिक भवन में आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पारा व नगर के कई गणमान्य नागरिकों ने अपने विजेन्द्र भैया के प्रति अपने आत्मीय विचार प्रकट किए व उनके द्वारा किए गए कार्यो व क्षेत्र के विकास मे दिए गए योगदान को याद कर पुष्पाजंली समर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात भाजयुमो ने स्व. विजेंद्रसिंह राठौर की पुण्यतिथि पर नगर के आंगनवाडी एंव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पारा पर मरीजों को फल-बिस्किट वितरित किए। इस अवसर पर स्व विजेन्द्रसिंह के पुत्र ठाकुर बृजराजसिंह राठौर, कुंवर नरेशप्रताप सिंह राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओंकार डामोर, पिछडा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आनंद सरतालिया, मंडल महामंत्री अमृत राठौर, राजेंद्र पगारिया, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शुभम सोनी, सोसाइटी अध्यक्ष कुंजरसिंह रावत, रोमिराज सेन, पलाश कोठारी, मुकेश सोनी, मनोज सोनी, अंतिम भंडारी, जयदीप राठौड, यश चौधरी, लाखन कहार, राजा डोडियार, गुमानसिंह समेत भाजपा के सभी पदाधिकारी व गणमान्य नागरीक उपस्थित थै। Post navigation बस से उतरते समय वृद्ध की गिरने से हुई मौत दो वर्ष से अधूरा पड़ा 2 किमी का मार्ग, जिम्मेदार अफसर नहीं ले रहे सुध, राहगीर मुसीबत में