योगेंद्र राठौड़, सोंडवा आज सोंडवा तहसील मुख्यालय पर आयोजित हो रही भागवत कथा के दुसरे दिन प कमलकिशोर नागर ने कहा कि राम नाम का जाप करा करो क्योंकि इधर से राम नाम चलता रहता है तो उधर से स्वयं भगवान राम चलते है।घर के जो बडे है वो यदी क्रोधवंश कुछ भला बुरा कह दे तो छोटे को उसे कथा कि तरह सुनना चाहिए ।हमे जब भी कोई भला बुरा खोटा कहे तो हमे तत्काल उस जगह को छोड़ देना चाहिए ताकि उस समय आया हुआ काल निकल जाये और हम अपराध करने से बच जाये। आगे उन्होंने कहाँ कि पहले अपने अंदर विराजमान बुराईयां त्यागें फिर संसार और अंत मे प्राण त्यागे। जब उन्होंने “गोविन्द नही है दुर, भजन करो गोविन्द मिलेगा जरुर “भजन गाया तो पांडालो मे उपस्थित जनसमूह नाचने से अपने आपको नही रोक पाया। उन्होंने आगे कहाँ कि जो व्यक्ति भागवत सुनने आता है उसे मोक्ष का फल मिलता है। Post navigation ट्रक पलटा, हादसे में एक की मौत आभार रैली में उत्साही कार्यकर्ताओं ने विधायक मुकेश पटेल को को कंधों पर बैठाकर किया जमकर नृत्य