बुरहान बंगड़वाला धर्म रक्षक सेवा समिति के नेतृत्व में दिनांक 02 मार्च को भव्य शोभा यात्रा कालीदेवी से रोटला निकाली जाएगी। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीमदभागवत भगवान श्री राम चरित्र कथा का दिनांक 02/03/2024 से दिनांक 08/03/2024 तक श्रीमद्भभागवत कथा आयोजन किया जाएगा ।जिसमें महामंडलेश्वर स्वामी श्री 1008 स्वामी प्रणवानंद जी महाराज वृंदावन और स्वामी कानूराम जी महाराज सेमलिया धाम उपस्थित रहेंगे । जिसको को लेकर आज रोटला में बैठक हुई जिसमें आयोजक धर्म रक्षक सेवा समिति के संस्थापक वाल सिंह मसानिया , सह संयोजक केशर सिंह भूरिया के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुआ। भव्य कलश यात्रा में आदिवासी परंपरागत तीर कामथी ढोल मंडल के साथ आकर्षित केंद्र रहेगा। कथा स्थल में आकर्षण का केंद्र यज्ञशाला रहेगी। Post navigation केशव विद्यापीठ के भारत स्काउट एवं गाइड के कब बुल बुल बैंड ने की राज्यपाल की अगवानी सतीश अजनार को पारा उप ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर किया नियुक्त कार्यकर्ताओं में उत्साह