झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- झकनावदा में भगोरिया हाट अपने पूरे शबाब पर रहा। बडी संख्या में झूले-चकरी हाट बाजार में लगे और ग्रामीणों ने इनका जमकर लुत्फ भी उठाया। जयस ने निकाली विशाल गेर- झकनावदा में स्थानीय जय आदिवासी युवा शक्ति द्वारा नगर में विशाल गेर निकाली गई जिसमे समाजजन झंडे व बैनर तले पूरे नगर में मांदल की धाप पर थिरकते हुए समाजजन दिखाई दिए। कार्यक्रम में जयस संगठन ने सभी समाजजनों का साफा बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर जयस के ब्लॉक अध्यक्ष कांतिलाल भाबर, रोशन सिंगाड़, एमएल चोपडा, डॉ. सुरेश कटारा, विक्रम निनामा, राधेलाल संरपच, जुवानसिंह संरपच, धनसिंह भूरिया समेत समाजजनों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। जनप्रतिनिधि ने भी बजाई मांदल झकनावदा हाट बाजार के भगोरिया में बडी संख्या में कांग्रेस-भाजपा के जनप्रतिनिधि भगोरिया हाट मं शामिल हुए। भाजपा नेता जीएस डामोर, मंडल अध्यक्ष अजमेरसिंह भूरिया, निलेश मीणा सहित बडी संख्या मे जनप्रतिनिधि थे। वहीं कांग्रेस की ओर से सुरसिंह डामोर, विक्रम मेडा, सांसद प्रतिनिधि प्रदीपसिंह तारखेड़ी, राजेश कांसवा मांदल की थाप पर थिरकते नजर आए। इस हाट बाजार में पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही। Post navigation हड़ताली स्वास्थ्य महिला कर्मियों का विरोध का अनोखा तरीका मेहंदी से हाथों पर लिखा ‘कमल का फूल हमारी भूल’ हड़ताली स्वास्थ्य महिला कर्मियों का विरोध का अनोखा तरीका, मेहंदी से हाथों पर लिखा ‘कमल का फूल हमारी भूल’