बुरहान@ झाबुआ Live अब से थोड़ी देर पहले पारा रोड पर अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया हैं। जानकारी के मुताबिक रामा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम खरडू बड़ी के श्यामलाल पंचाल अपनी पत्नी के साथ सुबह पारा अस्पताल इलाज के लिए गए थे वापस पारा अस्पताल से करीब दोपहर एक बजे के आस पास वापस लौट रहे थे तभी झाबुआ मार्ग पर खरडू के समीप डॉक्टर घाटी पर 3 बाइक सवार ने पारा से उनका पीछा करके घाट पर उनकी स्कूटी MP 45 MP 1211 होंडा की चालू स्कूटी से चाबी निकाल के उनके साथ मार पीट की उसके बाद शायमलाल पंचाल को पिस्टल अड़ा उनकी पत्नी से सोने के आभूषण जिसमे की सोने की चेन, सोने का मंगलसूत्र, और कान की सेलर लूट के भाग निकले इसके बाद पारा से आ रहे कोमल सिंह डामोर ने देखा तो उनका पीछा किये परन्तु वह भाग निकले इसके बाद ग्रामीणों की मदद से पारा चौकी से ओर 100 डायल को सूचना दी। उसके बाद मोके पर पारा पुलिस और 100 डायल ने पहुँच कर पंचनामा बनाया। उसके बाद श्यामलाल ओर उनकी पत्नी को झाबुआ कोतवाली भेजा गया। Post navigation कोरोना काल मे गश्त के दौरान हादसे का शिकार हुए सब इंस्पेक्टर के परिजनों को मिली 50 लाख ₹ की आर्थिक सहायता … Corona News: झाबुआ के लिए चिंताजनक खबर, 4 और नए कोरोना केस; अब तक 10 पर पहुंची संख्या, मचा हड़कंप ….