शान ठाकुर पेटलावद पेटलावद में अभी से कुछ देर पहले एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें थांदला रोड पर पेट्रोल पंप के पीछे एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरने से मलबे में मजदूरों के दबने की बात सामने आ रही है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है एवं राहत कार्य किया जा रहा है। यहां जेसीबी मशीन की मदद से जो मलबा है उसे हटाने का काम किया जाएगा, जिस पश्चात ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मलबे में कितने लोग दबे हैं कुछ मजदूरों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या बिल्डिंग निर्माण को लेकर प्रशासन ने अनुमति दी थी या फिर अवैध रूप से यहां पर पूरा कार्य किया जा रहा था। यह तो जांच का विषय। फिलहाल यह देखना होगा की घटना में कितने मजदूर मलबे में दबे हैं। Post navigation पेटलावद में भाजपा नेता के पुत्र ने अज्ञात कारणों के चलते की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी पेटलावद हादसा : नगर परिषद ने की लापरवाही मौत की भेंट चढ़े निर्दोष