नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुड़ी पड़वा पर बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर व आसपास क्षेत्रों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता जुटे। संघ को बौद्धिक देते हुए विभाग सह धर्म जागरण प्रमुख रेमसिंह डोडवे कहा कि भारतीय संस्कृति ही सनातन है, ज्ञान विज्ञान की उज्जवल परम्परा विश्व को भारत की ही देन है। उन्होंने कहा कि विपत्तियों में व्यक्ति का स्वभाव कूदने वाला रहता है। संघ व्यक्ति का निर्माण सार्थक दिशा में करता है ताकि वह राष्ट्र निर्माण के काम आ सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति गौरव का भाव होना ही हिंदुत्व के प्रति गौरव का भाव है। विभाग सह धर्म जागरण प्रमुख रेम सिंह डुडवे कालिका माता मंदिर प्रांगण में प्रारंभ हुए कार्यक्रम में भगवा ध्वज लगाने के पहले संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवारजी को स्वयं सेवको द्वारा आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया गया। इसके पश्चात ध्वजारोहण सामूहिक गीत अमृत वचन एकल गीत के पश्चात बौद्धिक कार्यक्रम हुआ। मंच पर रेमसिंह डोडवे व दीपक वाणी आसीन थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *