मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ दाऊदी जमात के धर्मगुरु सैयदना अलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की 75वी मिलाद तथा मौला सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब की 105वी मिलाद के अवसर पर आम्बुआ दाऊदी बोहरा जमात की मस्जिद से मोहम्मदी स्काउट गाइड बैंड के साथ भव्य जुलूस निकाला। जुलूस के आगे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा तथा अपने धर्म के झंडे लेकर चल रहे युवक देश प्रेम के नारों के साथ साथ अपने धर्म संबंधी नारे बुलंद कर रहे थे।जुलूस कस्बे से घूमता हुआ पुनः मस्जिद पहुंचा जहां पर नमाज अदा की जाकर देश में अमन शांति की तथा धर्मगुरु की लंबी उम्र की दुआ की गई।स्मरण रहे कि धर्म गुरु के जन्मोत्सव के उपलक्ष में विगत लगभग एक पखवाड़े से यहां समाज ने विभिन्न कार्य आयोजन जिनमें खेलकूद नाटक आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन संपन्न किए गए। Post navigation थाना प्रभारी कुशलसिंह रावत की पत्नी के निधन से पटेल परिवार शोकाकुल चायना डोर के शिकार हो रहे बेजुबान पक्षी, पक्षीप्रेमियो ने रोक के लिए सौंपा ज्ञापन