जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर नानपुर थाने के मोरफलिया निवासी एक युवक की कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कल शाम युुवक थानसिंह पिता जुवानसिंह उम्र 40 वर्ष अपने बैलों को लेकर खेत से घर जा रहा था कि तभी दो बैल अपना में लडऩे लगे और अचानक लडऩे के दौरान युवक अपने आपको बचाने के प्रयास में पीछे हटता गया और कुएं में अचानक जा गिरा। युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत की खबर फैलने पर गांव मोरफलिया में मातम छा गया। युवक का शव आज नानपुर स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सुपूर्द कर दिया गया। Post navigation ओबीसी-एससी,एसटी संयुक्त मोर्चा ने किया निर्णय – आरक्षण और एक्ट्रोसिटी एक्ट का विरोध करने वालो को नही देंगे वोट वाणी समाज के युवाओं ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता