झाबुआ। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ द्वारा एक सादे समारोह मे राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के जिला विकास प्रबंधक प्रभुदत्त साहू का प्रमोशन होकर झाबुआ से लखनऊ स्थानांतरण पर भावभीनी बिदाई दी गई एवं नवागत डीडीएम नितीन बी एलोन का स्वागत किया गया। बैंक के वरिष्ठ महाप्रबंधक पीएन यादव ने कहा कि नाबार्ड अधिकारी साहूद्वारा विगत दो वर्षो मे नाबार्ड की ओर से बैंक के लिए काफी अच्छे कार्य किए गए है एवं बैंक को काफी सहयोग किया है। अपैक्स बैंक से झाबुआ प्रवास पर आए सहायक महाप्रबंधक पीकेएस राठौर द्वारा कहा कि नाबार्ड द्वारा जिला बैंक को वित्तीय सहयोग किया जाता है एवं बैंक की मुख्य बारीकियों का परीक्षण किया जाता है। उसी के आधार पर बैंक की ग्रेडिंग की जाती है। नाबार्ड अधिकारी साहू ने कहा कि झाबुआ में डीडीएम के तौर पर मेरी पहली पोस्टिंग थी, मुझे जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक झाबुआ से काफी सहयोग प्राप्त हुआ है, जिसे मैं कभी भूल नहीं सकता। साहू द्वारा अपने अनुभव सभी के साथ बांटे। नवागत डीडीएम नितीन बी.एलोन कहा कि यह क्षेत्र मेरे लिए नया है। मंै पिछले 10 वर्षो से छत्तीसगढ़ रहा हूं। मैं जिले के लिये बेहतर कार्य करूंगा। इस अवसर पर बैंक के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह का संचालन मनोज कोठारी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *