अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक शाखा आम्बुआ में अक्सर लिंक फेल होना बता दिया जाता है जिससे घंटों से खड़े ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरूवार को भी यही हुआ, सुबह से ही किसान, व्यापारी व महिलाएं बैंक में लेन-देन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, कुछ महिलाएं तो अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ बैंक पहुंची, लेकिन अचानक ही बैंक की लिंक फेल हो गई जिससे वहां खड़े लोगों के आवश्यक कार्य नहीं हो सके और वे करीब छह घंटे तक बैंक में परेशान होते रहे। शाम को बैंक की लिंक चालू हुई और तब जाकर लोगों ने अपने लेनदेन किए। लोगों का कहना है कि बैंक की लिंक अक्सर फेल हो जाती है और इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। वही बैंक कर्मियों का कहना है कि बीएसएनएल की लाइन अक्सर बंद हो जाती है जिससे लिंक फेल हो जाती है इसलिए बैंक के कार्य प्रभावित होते हैं। Post navigation जिले के अध्यापकों को मिलेगा छठवे वेतनमान, आदेश जारी होने के बाद अध्यापकों में उत्साह कांग्रेसी पार्षदों ने कहा-नगर परिषद अध्यक्ष का पति साथ नहीं देने पर दे रहा वार्ड में कार्य नहीं करने की धमकी