लवेश स्वर्णकार@रायपुुरिया पुराने बिजली ऑफिस इलाके से अज्ञात बदमाशों की फिर आमद हुई है। बदमाश यहां एक किसान के घर के बाहर रखे ट्रेक्टर क्रमांक mp 45 AC 0121 पर हाथ साफ कर गए है जहा यह घटना हुई है वहां सुरक्षा के लिहाज से कोई इंतजाम नही है। वही ग्राम के दूसरे इलाकों में ग्रामीणों द्वारा गस्त की जा रही है । लिहाजा अब बदमाशों ने जहा ग्रामीण रात्री गश्त नही दे पा रहे है। उन जगह को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में इन घटनाओं को रोकने के लिए पूरे ग्राम में पुलिस के साथ ग्रामीणों के सहयोग से गश्त की जाना आवश्यक हो चुका है। जहा से ट्रेक्टर चुराया गया है वही समीप ही बदमाशो ने सुंदरलाल पाटिदार के घर को भी निशाना बनाने के प्रयास किए है लेकिन खटपट से वो जाग गए और पुलिस को सूचना दी ममौके पर तुरंत पँहुचे पुलिस के जवान रवि ओर उनके साथियों ने बदमाशों की घेराबंदी भी की लेकिन बदमाश भाग जाने में कामयाब रहे । घटना के बाद से रायपुरिया पुलिस एकटिव हो गई है । *बाहरी लोगों की जानकारी और जांच की मांग* ग्राम में किराए के मकानों में रह रहे बाहरी लोगों के आधार कार्ड तथा उनकी गतिविधियों कार्य तथा यहां किस आशय से रह रहे है की जांच करना आवश्यक है ग्राम में किराए पर रह रहे लोगो की जांच तथा जानकारी एकत्रित करने की मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही है । *सुने स्थान से हो रही बदमाशो की आमद* दरअसल बदमाश ग्राम के सुने इलाको से ग्राम में प्रवेश कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है इससे पहले चोरों ने पुराने जामलीं मार्ग से प्रवेश कर वार्ड 1 में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था इस बार चोरो ने पुराने बिजली ऑफिस वाले इलाके से प्रवेश किया और वहां सेंधमारी की । Post navigation जिले में 14 पॉजिटिव मरीज मिले, एक रिपोर्ट दूसरी बार भी पॉजिटिव झाबुआ जिले में फिर कोरोना की जद में पहुंचे 8 लोग, थांदला-झाबुआ-पेटलावद तहसील में यह व्यक्ति हुए संक्रमित