आलीराजपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीतू माथुर ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतदाता गणना पत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी बी एल ओ सुपरवाइजर भी फील्ड पर जाकर सक्रिय रूप से गणना पत्रक कलेक्शन और डिजिटाइजेशन का कार्य करे। मतदाता गणना पत्रक डिजिटाइजेशन में शत प्रतिशत करना सुनिश्चित करे। जिनकी मैपिंग नहीं मिली है उनके लिए गांव में जाकर कोटवार तडवी सरपंच के सहयोग से मतदाता सूची का वाचन कराए। कलेक्टर माथुर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रकिया को हर हाल में शत प्रतिशत करना सुनिश्चित करें। वीसी के दौरान उप निर्वाचन अधिकारी, सभी एसडीएम, ईआरओ, बीएलओ, सुपरवाइजर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। Post navigation जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में 88.09% गणना पत्रक प्राप्त आलीराजपुर में जनजातीय विभाग पर गंभीर लापरवाही व भ्रष्टाचार के आरोप