आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी दिलीप बिलवाल के निर्देशन में थाना चंद्रशेखर आजाद नगर में आज कस्बा भ्रमण के दौरान बस स्टैंड से दाहोद रोड पर आते समय पुलिया के पास एक टैंकर क्रमांक GJ18 AU 8066 को पकड़ा गया। टैंकर चालक अल्ताफ पिता सिद्दीकी निवासी छोटा उदयपुर (गुजरात) से पूछा तो उसने कहा अंदर केमिकल भा है। जांच करने पर उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले। इससे टैंकर को थाना परिसर में खड़ा किया गया। बाद में कनिष्ठ खाद्य पूर्ति अधिकारी तथा तहसीलदार को सूचना दी गई। इस पर उनके द्वारा कार्रवाई कर एक टैंकर कीमत 5 लाख तथा ईंधन 19690 किलोग्राम कुल कीमती 2004415 रुपए जब्त् कर वैधानिक कार्रवाई की गई। टैंकर सुरक्षार्थ थाने पर रखा गया। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। Post navigation नव चेतना मंडल के द्वारा स्वर कोकिला लता मंगेशकर के स्मृति में संगीत निशा का आयोजन किया… शानदार प्रस्तुतियों को सुनने के लिए देर रात तक जुटे रहे श्रोता… इस गांव में लगा मेला, गूंजे ढोल मांदल