झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- पारा वितरण केंद्र के हत मप्र मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड पारा द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ऑफिस प्रभारी जय परमानंदानी, लाइनमैन विजय कुमार पांडे, लाइनमैन मनोहर सुद्राक्ष, भोलू सेतन की टीम ने ग्राम में चेकिंग के दौरान पाया कि उप स्वास्थ्य केंद्र पारा के पास चालू विद्युत लाइन तार डालकर संजय सुरतान खराड़ी बिजली चोरी करते हुए पाया गया। जिसके बाद चेकिंग टीम ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाकर टीवी, टेबल फैन, रेफ्रिजरेटर, एलइडी जब्त कर लिया। इसी के साथ अन्य मामले में ग्राम रातीमाली के उपभोक्ता जामसिंह मोहनसिंह के यहां बिजली लाइन डायरेक्टर पाने जाने पर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया लेकिन जामसिंह को यह इतना नागवार गुजरा कि वह स्वयं को मार देने की धमकी देकर भाग निकला, जिसकी जानकारी बिजली विभाग के कर्मचारियों ने डायल-100 को दी है। Post navigation दुर्घटनाओं को न्योता देता थान्दला-लिमडी मार्ग का जर्जर मार्ग, जिम्मेदार टोल वसूलने में मशगुल अभिभाषक संघ अध्यक्ष चुनाव 3 मई को