झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- भीषण गर्मी के इस दौर में जहां एक और नागरिको को सूर्यदेव की तपिश से और लू के थपेड़े से परेशान होना पड़ रहा है। वही विद्युत वितरण कंपनी की मनमर्जी से हो रही कटौती और वॉल्टेज के उतार चढ़ाव से आमजन त्रस्त हो रहे है। जानकारी के अनुसार इन दिनों मेंटेनेंस के नाम पर बिजली विभाग द्वारा कई घन्टो की कटौती से आमजन हलाकान हो रहे है। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक कटौती की जा रही जिस समय आमजन को घरेलू कार्यो में बिजली लगती है। इस कटौती से महिलाएं और बच्चे भी परेशान हो रहे है। वॉल्टेज की समस्या ……………… कटौती के बाद के समय मे मिलने वाली बिजली में वॉल्टेज की समस्या से परेशानी तो होती है। साथ ही आर्थिक नुकसानी भी उठानी पड़ रही है। उपभोक्ता संजय चतुर्वेदी ने बताया कि वॉल्टेज के उतार चढ़ाव से घरेलू उपकरण भी खराब हो रहे है। इन दिनों इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकानों पर भी खराब और जले हुए उपकरण लेकर बिजली उपभोक्ता पहुंच रहे है। Post navigation Cm शिवराज ने मैरिज गार्डन पहुंच दिया नवदंपति को आशीर्वाद विनोद सोलंकी भाजपा आईटी सेल के प्रभारी मनोनीत