मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ कस्बे से बाहर आम्बुआ आजाद नगर मार्ग पर फुलझड़ी फलिया के उतार पर सीमेंट बिजली के चार पोल ट्रैक्टर क्र. एम.पी 69 ए 1608 की ट्राली में भरकर अलीराजपुर से गिरदा (आजाद नगर भाबरा) ले जाते समय असंतुलित होकर पलट जाने के कारण ट्राली में दबने से एक गम्भीर 3 घायल होने के समाचार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 28 अप्रैल की शाम लगभग 4:30 बजे ट्रैक्टर ट्राली सहित असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया ट्राली में चार सीमेंट बिजली के पोल के नीचे चार व्यक्ति दब गए जिसमें से कोशिश कर तीन को निकाल कर 108 की मदद से अलीराजपुर भेजा गया जबकि एक व्यक्ति को निकालने में जेसीबी की मदद ली गई जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है जबकि तीन अन्य भी घायल है पुलिस विभाग जांच में जुटा। ) Post navigation शंकरसिंह बामनिया निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष मनोनीत ट्रैक्टर पलटने से बिजली पोल के नीचे दबे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत