आलीराजपुर। जिले के ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं से बिजली बकाया वसूली का कार्य बिजली विभाग लगातार कर रहा है। इसलिए कई इलाकों में बिजली लगातार कटौती की जा रही है। जिसके चलते रविवार को कई गांव के ग्रामीण भड़क गए और जिला विद्युत कार्यालय अलिराजपुर पहुंचे थे। ग्रामीणों ने विभाग के अफसरों से कहा कि उनके इलाके में बिजली पिछले एक सप्ताह से बंद हैं। जब हमने विद्युत बिजली विभाग के कर्मचारियों से यह जानकारी ली गई कि हमारे इलाके में बिजली सप्लाई क्यों बंद है,तब जाकर कर्मचारियों ने बताया कि आपके इलाके में बिजली बिल बकाया वसूला जा रहा हैं,इसलिए कटौती की गई। तब हमने कहा कि हमारा तो कोई बकाया नहीं है,बावजूद भी कटौती क्यों की गई। तो हमें कोई आश्वासन नहीं मिला और बिजली कटौती यथावत हैं,इसलिए आज हम ग्रामीण यहां आए हैं। इस अवसर पर ग्रामीण वेरसिंह वास्केल, राजू वास्केल, प्रताप चौंगड़, मोटला डावर, इडिया डावर, जितेन वास्केल, सिकदार पटेल, आदि सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।

रिश्वत न देने पर कर्मचारी करते हैं अभद्रता

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग के कर्मचारी बिजली संबंधी काम को लेकर के आते हैं,तो उनसे रिश्वत की मांग करते हैं और नहीं देने पर हम लोगों से अभद्रता करते हैं, और काम नहीं करते हैं,जिससे हम ग्रामीण परेशान हैं।

हर बार गुपचुप तरीके से काट दी जाती है बिजली

सामाजिक कार्यकर्ता संदीप वास्कले ने बताया कि हमारे थोड़सिंधी, इस्डू,भीमबायड़ा,फड़तला के आसपास इलाकों में पिछले एक हफ्ते से बिजली बंद है इस बात की जानकारी मुझे ग्रामीणों ने बताई तो मैं कनिष्ठ अधिकारी से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि बिजली बिल वसूली के लिए कटौती की गई है,तो हमने उनसे कहा कि अगर यह बात थी तो कम से कम ग्रामीणों को इस बात की जानकारी देना चाहिए था। ना कोई सुचना और न ही पूर्व चेतावनी,गुपचुप तरीके से काटना गलत है। इसलिए मेरा निवेदन है कि दो दिन का समय दो और बिजली कटौती बहाल कर दो। बावजूद हमारी एक न सुनी,इसलिए आज हम ग्रामीणों के साथ डीई सर के समक्ष बिजली कटौती शीघ्र बहाल करने का निवेदन किया है। और भविष्य में इस प्रकार की कटौती से पूर्व ग्रामीणों को सूचित करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *