रितेश गुप्ता, थांदला स्वतंत्रता दिवस के पहले मंगलवार को स्थानीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भाजपा नेत्री और मेघनगर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भाभर ने बालिकाओं से संवाद किया। बालिका सशक्तिकरण को लेकर श्रीमती भाभर ने कहा कि अपने अधिकारों को पहचानें। साथ ही भाभर ने कहा कि आपको खुली आंखों से सपने देखना चाहिए। लक्ष्य बनाएं और कठोर परिश्रम से उसे पाने के लिए जुट जाएं। बालिका सशक्तिकरण की जिला संयोजक और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया ने छात्राओं से कहा कि आप अपनी सुरक्षा स्वयं करें। खुद जागरूक बनें, कोई समस्या हो तो प्राचार्य, माता-पिता आदि को बताएं। स्वंतत्रता दिवस के महत्व को समझाते हुए समाजसेवी श्री जितेंद्र घोड़ावत ने कहा कि आजादी यूं ही नहीं मिली। घोडावत ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए बच्चों को प्रेरणादायक उद्बोधन दिया।कार्यक्रम के पश्चात सभी छात्राओं को सुशीला भाभर, आरती भानपुरिया और अर्चना शर्मा ने तिरंगा ध्वज और स्टेशनरी का वितरण भी किया। कार्यक्रम में प्राचार्य क्रिस्तिना डोडियार सहित समस्त स्टाफ और छात्राएं शामिल थीं। कार्यक्रम का संचालन पवन नाहर ने किया एवं आभार उप प्राचार्य जयश्री शर्मा ने माना। Post navigation इंद्रदेव को मनाने के लिए उज्जयनी मनाने पहुंचे ग्रामीण, मंदिरों पर लगाया भोग, की बारिश की कामना दो मोटर साइकिल भिड़ंत में एक युवक ने घटनास्थल पर दम तोड़ा, दो गंभीर