शान ठाकुर, पेटलावद

बामनिया में दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट होने की खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि शराब की दुकान पर विवाद की सूचना पर मौके पर गए दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पेटलावद थाना सहित आसपास की चौकी क्षेत्र का पुलिस बल बामनिया पुलिस चौकी पर तैनात किया गया है। वही पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मौके पर पेटलावद थाना प्रभारी दिनेश शर्मा मौजूद है। पूरे मामले को लेकर पुलिस के द्वारा फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है। पूरी खबर सूत्रों पर आधारित है, पुलिस के द्वारा अधिकारिक पुष्टि के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा कि आखिर पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट क्यों हुई ? और किन लोगों के द्वारा यह मारपीट की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *