फिरोज खान, अलीराजपुर

अलीराजपुर के जिला अध्यक्ष महेश पटेल एवं युवा विधायक मुकेश पटेल के छोटे भाई बापू पटेल को विगत दिनों कि लगातार युवक कांग्रेस में सक्रियता के चलते क्षेत्र में अच्छी पकड़ बनाने के कारण विगत दिनों युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश की युवा कांग्रेस प्रभारी इशिता सेंडा के एक दिवसीय अलीराजपुर दौरे के दोरान युवक कांग्रेस की बड़ी टीम युवा नेता बापू पटेल के साथ उपस्थित थी। जिस से प्रभावित होकर एवं उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रीय युवक कांग्रेस अध्यक्ष कि सहमति प्रदान करने एवं प्रदेश सचिव सोनू वर्मा कि अनुसंशा पर अलीराजपुर युवक कांग्रेस का जिलाअध्यक्ष बापू पटेल को नियुक्त किया गया ।इसकी खबर सुनते ही संपूर्ण जिले में खुशी की लहर छा गई । इनकी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ,अलीराजपुर जिले के दोनों विधायक मुकेश पटेल एवं कलावती भूरिया ,कार्यवाहक जिलाअध्यक्ष ओम सेठ, युवक कॉग्रेस के प्रदेश सचिव सोनू वर्मा,
युवक कांग्रेस के अलीराजपुर विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई ,राहुल भयड़ीया राहुल ठकराला, विक्रम मौर्य, मनीष चौहान ,सोनू भावर ,अंकित सोनगरा, सुनील भयड़ीया, इरफान मंसूरी ,राहुल माली ,जीतू अजनार, कपिल सोनी ,राजा तोमर, सहित सभी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पटेल को बधाई दी । यह जानकारी युवक कॉग्रेस के जिला मिडीया प्रभारी बृजेश खंडेलवाल ने दी।

शंकर बामनिया की प्रशंसा

अलीराजपुर दौरे पर आने के बाद इशिका सैंडा ने पूर्व युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शंकर बामनिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि शंकर बामनिया ने पूरे जिले में युवक कांग्रेस की एक अच्छी न्यू रखकर युवक कांग्रेस की रीति नीति के साथ जमीनी स्तर पर युवक कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया है एवं उनसे भविष्य में भी कांग्रेस पार्टी के हित में लगातार सक्रियता बनाने की अपेक्षा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *