सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी

रामा ब्लॉक के ग्राम खरडू बड़ी में एक ही परिवार के घर के सदस्य की दो बाइक चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि घर के बाहर बनी बाउंड्री के अंदर चार बाइक एक ट्रैक्टर खड़े थे। जिसमें से दिनेश पिता अमर सिंह टाक की होन्डा की एक्टिवा नंबर एमपी 45 एमएल 6972 और भूपेंद्र पिता ईन्दर सिंह टांक की होन्डा शाइन नंबर एमपी 45 एम जे 4264 जो मंगलवार रात चोरी हो गई। दिनेश के भाई उदय सिंह टाक का कहना है कि मैं रात में करीब 1:00 बजे पेशाब करने के लिए बाहर निकला था जब बाइक वहीं पर थी लेकिन जब सुबह उठकर देखा तो पता चला कि 4 बाइकों में से दो बाइक एक एक्टिवा और एक होन्डा शाइन बाइक नहीं है। होन्डा शाइन की स्टेरिंग लॉक लगा हुआ था, एक्टिवा का लॉक लगा हुआ नहीं था। चोरी की रिपोर्ट झाबुआ लिखाई गई है।

ग्रामीणों ने बताया की 8 महीने में करीब 8 से 10 बाइक चोरी हुई है जिसकी रिपोर्ट भी लिखवाई गई परंतु अभी तक चोरों का पता नहीं लगा है l यहां आए दिन चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है जिसको लेकर  प्रशासन से निवेदन है कि यहां पर पुलिस चौकी बनाई जाय या फिर रात्रि में पुलिस गश्त करवाई जाए ताकि चोरी की वारदात न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *