फिरोज खान @अलीराजपुर क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल एवं जोबट विधायक कलावती भूरिया ने बुधवार को बदनावर से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी कमलसिंह पटेल के साथ बदनावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिडवाल, कोद, कड़ोदकला, रेशमपुरा, भरतगढ़ ओर बखतगढ़ में सघन जनसंपर्क किया। इन सभी ग्रामो में कांग्रेस प्रत्याशी ओर विधायको का ग्रामीणजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत कर कांग्रेस को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया गया। जनता देगी करारा जवाब इस दौरान विधायक पटेल ने कहा कि बहुमत का अपमान कर छल कपट से भाजपा ने प्रदेश में सत्ता हथिया ली। यह चुनाव ईमानदार और बेईमानो के बीच का है, जनता के साथ विश्वासघात करने वाले नेताओं को इस उपचुनाव में जनता करारा जवाब देकर सबक जरूर सिखाएगी। जोबट विधायक भुरिया ने कहा कि प्रदेश में बहन बेटियों पर अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाएं प्रतिदिन सामने आकर कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जनसंपर्क के दौरान विधायकद्वय ने कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देकर भारी मतों से जिताने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस नेता श्याम राठौड़ सेंडी, असंगठित कामगार कांग्रेस जिलाध्यक्ष जुनेद कुरेशी, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफ़ीक कुरेशी मौजूद थे। Post navigation ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए स्व. अटलजी ने जो सपना देखा था उसे कर रहे साकार – सांसद गुमानसिंह डामोर एसडीएम अखिल राठौड़ स्कूल व जर्जर भवन का किया अवलोकन