झाबुआ। रायपुरिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम रताम्बा की एक 15 वर्षीय नाबालिग को उस समय अगुवा कर लिया गया जब वह चक्की पर अनाज पिसवाने जा रही थी। इस दौरान आरोपी चेना अरड़ आया व उसे बहला-फुसला कर भगा ले गया। एक अन्य मामले में पेटलावद थाना क्षेत्र के ग्राम छायन की 16 वर्षीय बालिका को संदेही आरोपी बद्दा बहला कर भगा ले जाने में सफल रहा। दोनों मामलों में रायपुरिया व पेटलावद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 363 भादवि का मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *